फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट लगने से विवाहिता की मौत

Fri, 07 Aug 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के भोगवारा गांव के पटेल बस्ती में बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में करेंट की चपेट में आने से छत पर सोई विवाहिता की मौत हो गई।
विज्ञापन


मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर  दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मायके वालों के पक्ष में ग्रामीणों ने चक्का जाम का प्रयास किया लेकिन पुलिस के पहुंचने पर सब शांत हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से विवाहिता का पति फरार है।


गांव निवासी प्रियंका (22) पत्नी सुनील केशरी खाना खाने के बाद  रात में चार वर्षीय बेटे प्रिंस के साथ छत पर सोने चली गई। वह मच्छर दानी लगाई। उसका एक सिरा छत के एक पिलर से बांध दिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि पिलर से ही बिजली का कटा तार लगा हुआ था जिससे पिलर के छड़ में करेंट आ गया था रात में किसी कारण से प्रियंका हाथ उस छड़ से लग गया। वह करेंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। सुबह इसका पता चला तो हड़कंप मच गया। सुनील घर से गायब मिला।

इस पर ग्रामीण विवाहिता की हत्या का आरोप लगाते हुए चक्का जाम करने का मूड बनाने लगे। प्रियंका की मौत की खबर सुनकर वाराणसी निवासी उसकी बहन पूनम भी पहुंच गई।

उसने आरोप लगाया कि बक्सर निवासी प्रियंका की शादी 2010 में सुनील के साथ हुई थी। दहेज के लिए पति अक्सर ही प्रियंका की पिटाई करता था और रात में उसने करेंट के जरिये उसके बहन की हत्या की है।


 ग्रामीणों ने  बताया कि कुछ माह पहले सुनील के बड़े भाई की पत्नी की मौत भी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। घर में अकेली सुनील की मां तीन वर्षीय पौत्र प्रिंस को लेकर रोए जा रही थी।

मौके पर पहुंचे कोतवाल नागेश मिश्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए थाने ले आए। देर शाम प्रियंका के पिता बिहारी प्रसाद और मां कलावती निवासी बसुहर, इटाढ़ी बक्सर बिहार भी पहुंच गए।
विज्ञापन


 दोनों की तहरीर पर पुलिस ने पति सुनील और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है। कोतवाल नागेश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी जल्दी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें