फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दूकानों में चोरी

Wed, 25 Nov 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के जफरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत कटरिया गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक साथ चार दूकानों का ताला तोड़कर नकदी सहित लगभग चार लाख रुपये मूल्य के सामान चुरा लिए।
विज्ञापन


 घटना पुलिस पिकेट से कुछ ही दूरी पर हुई है। सुबह चोरी का पता चला तो पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। 


राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर बसे कटरिया गांव में पुलिस पिकेट से कुछ दूरी पर ही पटनवां निवासी राजेश कुमार की मोबाइल फोन की दूकान है।

इससे सटे रामनगर निवासी होरीलाल चौरसिया के पान की और लंका रामनगर निवासी दीपक चौहान का मेडिकल स्टोर है।

तीनों दूकानों से सौ मीटर दूर जीवनाथपुर निवासी गुरुदयाल की मोबाइल की दूकान है। मंगलवार की सुबह दूकानदार दूकान पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ देख कर चोरी होने का पता चला।

राजेश कुमार के मोबाइल की दूकान से साठ मोबाइल सेट, दस हजार रुपये नकद, एक लाख दस हजार रुपये मूल्य के रिचार्ज कूपन, एक लैपटाप, पांच हजार रुपये मूल्य की मोबाइल बैटरी सहित करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के सामान चोरी हुए।
विज्ञापन


इसी तरह होरीलाल चौरसिया की दूकान से पांच हजार रुपये नकद, हजारों रुपये मूल्य के सामान तथा दीपक चौहान के मेडिकल स्टोर से बारह हजार रुपये नकद और पंद्रह हजार रुपये मूल्य की दवाइयां चोरी हुईं।
विज्ञापन


जबकि गुरुदयाल के मोबाइल की दूकान से 35 मोबाइल सेट, इनवर्टर, बैटरी, एक लैपटाप, मोबाइल के पांच पुराना सेट, ढाई हजार रुपये का कूपन आदि चोरी हो गए।

थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें