फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान से उड़ाया माल

Mon, 23 May 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
चोरी के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत स्थानीय बाजार में शनिवार की रात चोरों ने मोबाइल की दूकान का ताला तोड़ कर महंगे मोबाइल सेट, कूपन और नकदी सहित लाखों रुपये मूल्य के सामान चोरी कर ली। सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। दुकानदार की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया। 
विज्ञापन

स्थानीय गांव निवासी गुड्डू शर्मा की दूकान जीटी रोड के किनारे मस्जिद के समीप ही मोबाइल की दुकान और स्टुडियो है। शनिवार की रात किसी वक्त चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़ कर लाखों रुपये मूल्य के सामान चुरा लिए। रविवार की सुबह गुड्डू दुकान खोलने पहुंचा तो शटर का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर दुकान से चालीस महंगे मोबाइल सेट, तीस हजार रुपये मूल्य के कूपन और दराज में रखे सात हजार रुपये नकद गायब थे। चोरी गए सामान की कीमत तीन से चार लाख रुपये है। गुड्डू की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। आश्वासन दिया कि शीघ्र ही चोरी के मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं जीटी रोड के किनारे हुई चोरी की घटना से इलाके में दहशत है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुलिस की नियमित गश्त न होने की वजह से चोरों के हौसले बुलंद हैं। मस्जिद के आस पास हमेशा चहल पहल रहती है और जीटी रोड पर भी आवागमन होता रहता है।     बावजूद इसके चोरी की घटना चिंताजनक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें