सीओ तृतीय एएसपी आकाश तोमर ने पुलिस टीम के साथ वन्नूबाल नगर में छापा मारकर एक रिटायर सरकारी कर्मचारी के घर से सीबीगंज की एक महिला को छह लड़कों के साथ गिरफ्तार करके सैक्स रैकेट का खुलासा किया है। महिला दो लड़कों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई। इस सैक्स रैकेट को जीटीआई का छात्र अंकित चौहान चला रहा था। कमरे से शक्तिवर्धक दवाएं और गर्भ निरोधक भी मिले हैं। पुलिस ने सातों के खिलाफ मुकदमा लिखकर जेल भिजवा दिया है।
शनिवार की रात करीब दस बजे सीओ तृतीय एएसपी ने प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर रामगोपाल शर्मा, दरोगा गजेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, पिंकी यादव, सलोनी त्यागी आदि के साथ वन्नूवाल नगर में रहने वाले शिक्षा विभाग के रिटायर कर्मचारी गोपाल कृष्ण मिश्र के घर में छापा मार दिया। छापामारी के दौरान सीबीगंज की महिला के साथ एक कमरे से अंकित चौहान और शाकिर हुसैन पुत्र बाबू निवासी मठ कमलनयनपुर, थाना इज्जतननगर को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। इसी के बराबर के कमरे में अपनी बारी का इंतजार कर रहे नदीम पुत्र याकूब निवासी ग्राम सोरा, थाना फतेहगंज पश्चिमी, बंटी पाठक उर्फ सौरभ पाठक पुत्र जगदीश चंद्र पाठक निवासी विरिया मझोला, थाना खटीमा, जिला उधमसिंह नगर हाल निवासी वीरसावरकर नगर, मठ कमलनयनपुर निवासी मोहम्मद आजम पुत्र मोहम्मद असलम और थाना प्रेमनगर के मोहल्ला शाहबाद दीवानखाना कोहाड़ापीर निवासी मोहम्मद सुहेल पुत्र अतीक को गिरफ्तार करके पुलिस थाने ले आई। कमरे में दस गर्भ निरोधक, छह शक्तिवर्धक कैप्सूल, दो हजार रुपये और तीन मोटर साइकिलें बरामद हुई हैं। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में पता लगा है कि अंकित चौहान महिलाओं को बुलाकर सैक्स रैकेट चलाता है। वही ग्राहक बुलाकर जिस्म फरोशी का धंधा कर रहा है। एक ग्राहक से 500 से एक हजार रुपये तक लेता है। मामले में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा लिखकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
दिल्ली से रोजाना आती हैं कॉलगर्ल
पुलिस को पूछताछ में शहर में बड़े पैमाने पर सैक्स रैकेट चलाने वाले व्यक्ति का नाम मिला है। वह दिल्ली के लड़कियां लाकर होटलों तक पहुंचाता है। जिस्म फरोशी का धंधा करने वाले शख्स की नेताओं में मजबूत पकड़ है। व्हाट्स एप पर तस्वीर दिखाने के बाद लड़कियों का सौदा हो जाता है। इसके बाद जिसकी डिमांड होती है उसी को ट्रेन से बुला लिया जाता है। यहां के दलालों ने दिल्ली में सैक्स रैकेट चलाने वाली लड़कियों से भी तार जोड़ रखे हैं। वह ग्राहक के हिसाब से लड़कियां मंगाकर ग्राहकों को देते हैं। एएसपी ने बताया कि जल्द ही सैक्स रैकेट चलाने वाला व्यक्ति पुलिस के शिकंजे में होगा।
मोना किन्नर की भी खोली पोल
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गांधी उद्यान, जंक्शन, सेटेलाइट बस अड्डा, बीसलपुर चौराहा, यूनिवर्सिटी के सामने का इलाका तो मोना किन्नर का है। यहां शाम होते ही मोना की लड़कियों का बाजार लगने लगता है। मोना का अपना अलग ही खेल है। ऑटो रिक्शा में सवार होकर शाम होते ही मोना ग्राहकों की डिमांड के मुताबिक लड़कियों की सप्लाई करने को दौड़ती रहता है। ग्राहक को एक घंटे के लिए लड़की देकर समय पूरा होते वहां पहुंच जाता है। कई रसूखदार लोगों ने मोना का करीबी नाता है। पुलिस के हाथ लगते ही उसे छुड़ाने के लिए सिफारिशों का दौर शुरू हो जाता है।
पढ़ने-लिखने की उम्र में बिगड़ रहे हैं नौजवान
सैक्स रैकेट में पकड़े गया बंटी पाठक एक निजी विश्वविद्यालय से डिप्लोमा कोर्स कर रहा है। सुहेल का चावल का कारोबार है। नदीम प्रेमनगर के एक स्कू ल का छात्र है। शाकिर दिल्ली में टेलरिंग का काम करता है। पकड़े गए लड़कों में से कोई भी 25 साल से ज्यादा का नहीं है। पढ़ने लिखने की उम्र में बिगड़ रहे इन नौजवानों को पुलिस ने जेल भिजवा दिया है।
अंकित खुद को दत्तक पुत्र बताता है
अंकित तो खुद को बन्नूवाल नगर में रहने वाले गोपाल कृष्ण मिश्र का दत्तक पुत्र बताता है। गोपाल कृष्ण की हालत ऐसी है कि वह तो एक कमरे में पड़े रहते हैं। अंकित इसी का फायदा उठाकर कई साल से उनके घर में जिस्म फरोशी का धंधा चला रहा था।