फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध वनवासी की पीट पीट कर जान ले ली 

Sun, 03 Jul 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
रामसूरत वनवासी की मौत के बाद बिलखते परिवार के लोग।
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के धन्नीपुर खास गांव में शुक्रवार की देर शाम मामूली विवाद में बनवासियों के दो पक्ष आपस में भिड़ गये। इसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के रामसूरत बनवासी (65) की लात घूसों से पिटाई कर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पुत्र दशरथ की तहरीर पर हत्या के मामले में दूसरे पक्ष के सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम मेला बनवासी का परिवार गांव की गली में चारपाई पर सो रहा था। उसी दौरान साइकल से घर जा रहे मजनू बनवासी की साइकल से सो रहे बच्चे के पैर में चोट लग गई। इससे बच्चा रोने लगा। बच्चे का रोना सुनकर मेला वनवासी का परिवार जग गया और मजनू वनवासी के साथ कहा सूनी करने लगा। कहा सूनी और हाथापाई देख मजनू के पिता रामसूरत और भाई दशरथ बीच- बचाव के लिए मौके पर पहुंच गए। घटना के दौरान मेला वनवासी के परिवार वालों और रिश्तेदारों ने मजनू के पिता रामसूरत की लात-घुसों से पिटाई कर दी।

अत्यधिक चोट की वजह से रामसूरत की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक किरीट राठौड़, एडीशनल एसपी नक्सल शशिकांत तिवारी, सीओ नृपेंद्र कुमार और कोतवाल आनंद सिंह ने धन्नीपुर पहुंच कर मामले की पड़ताल की। घटना के संबंध में सीओ नृपेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें