फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी, गहनों पर हाथ साफ किया

Thu, 10 Mar 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
 मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत जलीलपुर चौकी के कटेसर गांव में मंगलवार की रात नवनिर्मित मकान की छत के सहारे घुसे चोरों ने पचास हजार रुपये नकदी सहित डेढ़ लाख रुपये मूल्य के गहने व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। 
विज्ञापन

  सुबह चोरी का पता चला तो पुलिस चौकी को सूचित किया। हालांकि पुलिस इस मामले में अनभिज्ञता जता रही है।

गांव निवासी अमरनाथ यादव किसान है। उसने हाल ही में पुराने घर से कुछ दूर नया मकान बनवाया है और उसी में परिवार के संग रहता है। सोमवार की रात अमरनाथ के दो रिश्तेदार आए थे। आधी रात के बाद चोर घर के पीछे स्थित सूखे बबूल के पेड़ के सहारे छत पर चढ़ गए और सीढ़ियों से कमरे में प्रवेश कर गए। चोरों ने एक कमरे में रखे दो बाक्स उठाकर चलते बने।  घर से पचास मीटर दूर ले जाकर चोरों ने बक्सों का ताला तोड़ दिया और एक बक्से में रखे पचास हजार रुपये नकद, चांदी की पायल, डेढ़ भर की सोने की सिकड़ी, सोने की एक अंगूठी, सोने की कर्णफूल, चांदी की क्लीप, कीमती कपड़े सहित डेढ़ लाख के सामान लेकर चलते बने।

चोरों ने घर आए रिश्तेदार के जेबसे मोबाइल सेट, एक हजार रुपये, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड आदि चुरा लिए। 
 ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य सामान भी ले गए। सुबह नींद खुलने पर सामान बिखरा देख चोरी का का पता चला। काफी तलाश के बाद टूटे हुए बक्से  खेेतों में मिला। बाद में अमरनाथ यादव ने इसकी सूचना जलीलपुर चौकी को दी। इस संबंध में जलीलपुर चौकी इंचार्ज राणा प्रताप  ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर जांच पड़ताल की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें