बहनों को चेन स्नैचरों से बचाने के लिए शनिवार को जीआरपी ने स्टेशन सहित
ट्रेनों में संघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध नजर आ रही महिलाओं व
पुरूष यात्रियों से पूछताछ की गयी।
संतुष्टि के बाद उन्हें आगे के लिए जाने दिया गया। जीआरपी के इस अभियान से स्टेशन पर हड़कंप की स्थिति बनीं रही।
रक्षा
बंधन के दिन महिलाएं अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए दूर दराज
क्षेत्रों से आ रही थी। सज धज कर आभूषणों से महिलाएं ट्रेनों में सवार रही।
इन महिलाओं पर चेन स्नैचरों की भी निगाह रहती है। चेन स्नैचरों से बचाने
के लिए कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित हुई कि आज ट्रेनों में काफी भीड़भाड़
है जिसका फायदा उठाकर स्नैचर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे सकते है। सूचना
के बाद जीआरपी मुगलसराय के जवानों ने सक्रियता दिखाते हुए जांच अभियान के
लिए कई टीम गठित की। अपनी टीम की कमान संभाले सभी उपनिरीक्षकों ने विभिन्न
ट्रेनों एवं प्लेटफार्मो पर संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं की जांच पड़ताल की।
जहां कुछ भी नहीं पाये जाने पर उन्हें गंतव्य की ओर जाने दिया गया। इस
संबंध में एसएसआई केदार नाथ मौर्या ने बताया कि कंट्रोल से सूचना मिली थी
कि रक्षा बंधन के पर्व पर कुछ उच्चके व झपटमार से महिलाओं को बचाने के लिए
चेकिंग अभियान चलाया जाए।
जिसके तहत मुगलसराय रेलवे स्टेशन से गुजरने वाले
एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों की संघन जांच की गयी। वहीं । प्लेटफार्म व
यात्री हाल में संदिग्धों को दायरे में पूछताछ भी की गयी।