आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
- फोटो : अमर उजाला
खून गिरा हुआ है कार के बगल में वाहन को ढकने के लिए कवर में लपेटकर खून से लथपथ किसी का शव है। युवाओं ने इसकी सूचना तत्काल बलुआ पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी होने पर परिवार के लोग बलुआ पहुंच गए। वहां हत्या किए जाने के विरोध में पुल के पास बैरियर के पास सड़क जाम कर दिया इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। मौके पर पुलिस के अफसर भी पहुंच गए, लेकिन परिजन हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग लेकर अड़े हैं।
बुलआ खण्डवारी गांव निवासी मुंशी सोनकर बलुआ थाने का हिस्ट्रीशीटर था। बलुआ थाने में उस पर मारपीट, चोरी, बलवा, नकबजनी सहित 11 मुकदमें दर्ज हैं। हालांकि परिवार वाले पुलिस पर जबरन मुंशी पर मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगा रहे हैं। इस बार वह सेक्टर दो से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था।