विपुल का शव मकान के बरामदे में मिला है। इसके अलावा उसके शव के पास एक रस्सी भी मिली है, जो कि उनके पालतू कुत्ते की बताई जा रही है। ऐसे में सवाल यह भी है कि वारदात के दौरान एक युवक ने तीन लोगों के होते हुए भी विपुल पर कैसे मकान के बरामदे में हमला कर दिया और आसानी से वहां से फरार भी हो गया। इस दौरान अगर वह रस्सी पालतू कुत्ते की थी तो साफ जाहिर है कि कुत्ता उस दौरान खुला हुआ होगा तो क्या कुत्ते ने आरोपी पर हमला क्यों नहीं किया।
कमरे से निकला था नकाबपोश
सूत्रों के अनुसार निर्दोष ने पुलिस को ये भी बताया कि जब वह विपुल के दूसरे मकान से विपुल व उसकी भाभी पूजा के साथ यहां आया तो यहां मकान के एक कमरे में कुछ खड़का। जब किसी ने उस कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो विपुल व निर्दोष ने पुलिस बुलाने की बात कही। इस पर करीब छह फुट लंबा व पतला नकाबपोश और सिर पर टोपी पहने एक युवक कमरे से बाहर निकला।
निर्दोष ने बताया कि उन्होंने उस युवक को बैठा लिया और पूछताछ कर रहे रहे थे कि इसी बीच युवक ने मकान में ही बनी रसोई में से चाकू निकालकर विपुल पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि कुत्ते को पहले से ही मकान के बाहर बांध रखा था। बताया जा रहा है कि मृतक विपुल का अपने किरायेदार से किसी बात पर विवाद चल रहा था। इसके अलावा चार वर्ष से इसका कोर्ट में तलाक का केस भी चल रहा था। मृतक विपुल की पत्नी अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में एएनएम को पढ़ाने का कार्य करती है। विपुल की माता मुकलान के सरकारी स्कूल में व पिता जेवरा के सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं।