फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े, बर्तन सहित हजारों का सामान की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धानापुर। थानाक्षेत्र के खरखोलिया गांव में रविवार की रात चोरों ने एक घर के पीछे से बांस की सीढ़ी लगाकर घर में घुसे चोरों ने लगभग पांच हजार का सामान चुरा लिया। सुबह चोरी का पता चलने पर भुक्तभोगी ने थाने में चोरी की तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी सुभाष यादव व उसके परिवार के सदस्य घर के बारामदे में सो रहे थे। रात के किसी समय चोर घर के पीछे से बांस के सीढ़ी लगाकर घर में घुस गए। चोर घर में रखे कपड़े, बर्तन साहित गृहस्थी का लगभग पांच हजार का सामान चुराकर फरार हो गए। ग्राम प्रधान सूबेदार सिंह व अन्य ग्रामीणों ने भुक्तभोगी को सरकारी सहायता दिए जाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें