फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की का ग्रिल काटकर जेवरात ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धानापुर। थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित एक घर में शुक्रवार की रात खिड़का का ग्रिल काटकर घुसे चोर लाखों के जेवरात ले उड़े। सुबह चोरी का पता चलने पर भुक्तभोगी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी निवासी लवकुश सिंह के घर के सदस्य रात का खाना खाने के बाद सोने चले गए। रात के किसी समय खिड़की का ग्रील काटकर चोर घर में घुस गए। घर में बने पूजा के कक्ष में भुक्तभोगी के मां की आलमारी रखी थी। पूजाघर में घुसे चोरों ने आलमारी तोड़कर उसमें रखा 15 ग्राम सोने का झुमका सहित टप्स, चैन व अन्य आभूषण चुरा ले गए। सुबह नींद खुलने पर जब घर के सदस्यों ने पूजाघर का दरवाजा खोला तो खुली हुई आलमारी और खिड़की का टूटा ग्रिल देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पुलिस मौका मुआयना कर जांच में जुट गई है। चोरी की घटना से कस्बाबासियों में दहशत व्याप्त है। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। पुलिस मौका मुआयना कर चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें