पीडीडीयू नगर। अलग अलग दो ट्रेनों में यात्रा के दौरान तीन यात्रियों का सामान चोरी हो गया। स्थानीय स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर यात्रियों ने जीआरपी थाने में पहुंचकर तहरीर दी। जीआरपी मुकदमा दर्ज कर संबंधित थाने को केस भेज दी।
मिर्जापुर निवासी पंखूडी अग्रवाल डाउन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच के ए-1 कोच में दिल्ली से मिर्जापुर की यात्रा कर रही थीं। ट्रेन कानपुर के समीप पहुंची कि उच्चों ने उसका दो बैग चुरा लिए। बैग में बैंक पासबुक, चेकबुक, 15 हजार रुपये नकदी, कीमती कपड़े थे। उसने स्कोर्ट पार्टी से इसकी शिकायत की तो मुकदमा दर्ज किया गया। इसी तरह इसी ट्रेन के को संख्या एस-1 में अशोक कुमार दिल्ली से औरंगाबाद की यात्रा पर थे। इनका कीमती मोबाइल कानपुर के पास उचक्कों ने उड़ा दिया। स्कोर्ट पार्टी ने पीडीडीयू जीआरपी में मुकदमा दर्ज कराया। इसी तरह महानंदा एक्सप्रेस में कोच संख्या एस वन सीट संख्या 65, 66, 39, 40 प्रवीण पांडेय अपने परिवार के साथ आ रहे थे। यात्रा के दौरान उचक्कों ने बरौनी स्टेशन पर इनका बैग उड़ा दिया। स्थानीय स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही पीड़ित यात्रियों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। इस संबंध में राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने कहा कि पीड़ित यात्रियों के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर संबंधित थाना को स्थानांतरण किया जा रहा है।