फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी बैठाने को लेकर भिड़े जीप व ऑटो चालक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी बाजार में जीटी रोड पर शनिवार की दोपहर सवारी बैठाने को लेकर जीप व ऑटो चालक आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों घायल हो गए। अन्य वाहनों के चालक व खलासी दोनों को लेकर पीपी सेंटर अस्पताल पहुंचे जहां जीप चालक की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर से चंदौली जाने के लिए जीटी रोड पर बेतरतीब खड़े वाहनों के चालक व खलासी सवारियों को वाहनों में खींच-खींचकर बैठा रहे थे। इसी दौरान कुछ महिला सवारियों को अपने वाहन में बैठाने के लिए जीप चालक व ऑटो चालक में बहस होने लगी। कुछ ही देर बाद दोनों हाथापाई पर उतर आए और उनमें मारपीट शुरू हो गई। इसमें ऑटो चालक शास्त्री कालोनी निवासी विजय कुमार पांडेय (34) ने छोटूसराय निवासी जीप चालक राममूरत यादव (42) को पीट दिया। झगड़े में विजय को भी चोट आई। वहीं कुछ दूर पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी तमाशा देखते रहे। पीपी सेंटर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आकिफ अहमद ने बताया कि जीप चालक के सिर में गंभीर चोट होने पर उसे रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें