अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। सिटी थाना एरिया में एटीएम कार्ड बदलकर 34323 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार डोहरकलां गांव निवासी सहदेव 19 फरवरी को बस स्टैंड एसबीआई बूथ पर पैसे निकालने आया था। इसी दौरान शातिर युवक ने सहयोग करने के बहाने कार्ड बदल दिया। पीड़ित का कहना है कि 19 से 25 फरवरी तक आरोपी ने 34323 रुपये खाते से निकाल लिए। पीड़ित ने बैंक से पूरी जानकारी लेने के बाद पुलिस को शिकायत दी। साइबर सेल की जांच के बाद शुक्रवार को पुलिस ने अज्ञात पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एचसी राकेश ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।