फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में हथियार बनेगा सेटेलाइट फोन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। नक्सल क्षेत्र में मतदान के दौरान पुलिस के अधिकारियों के पास सेटेलाइट फोन होगा। जिससे वह कमजोर नेटवर्क में भी आसानी से हालात पर नजर रख सकेंगे। इसके लिए एसपी संतोष सिंह ने पुलिस मुख्यालय प्रस्ताव भेजकर सेटेलाइट फोन की मांग की है। दरअसल नक्सल इलाके में नेटवर्क की समस्या काफी रहती है। इसे देखते हुए कि चुनाव में कोई दिक्कत न हो, एसपी ने शासन से सेटेलाइट फोन की मांग की है।
नौगढ़ के दो दर्जन से अधिक गांवों में आज भी संचार सेवाएं बदहाल है। यहां मोबाइल का नेटवर्क कमजोर होने से लोगों को फोन करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण लोकसभा चुनाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक काफी गंभीर है। उन्होंने चुनाव से पहले ही ठोस पहल की है। मतदान के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न होने पाए इसके लिए एसपी ने पुलिस मुख्यालय पत्र भेजकर सेटेलाइट फोन की डिमांड की है। बताया कि नक्सल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में पुलिस महकमा पहले से सतर्क है। सेटेलाइट फोन मिलने से नेटवर्क जूझने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और किसी प्रकार की परेशानी होने पर आवश्यक पुलिस बल को मौके पर भेजने में सेटेलाइट फोन सशक्त माध्यम है। मुख्यालय से सेटेलाइट फोन मिलने के बाद पुलिस इसे प्रयोग में लाएगी।
विज्ञापन



चंदौली। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। शांति व्यवस्था तथा संवेदनशील मतदान केंद्रों पर तैनाती के लिए गुरुवार को सीआरपीएफ की दो कंपनी जनपद में पहुंची। जिन्हें बलुआ स्थित एक कालेज में रुकने की व्यवस्था की गई है। जो चुनाव के मद्देनजर कई टुकड़ियों में गश्त करेंगे।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न गांवों के 135 मजरे संवेदनशीन के रुप में चिह्नित किए गए हैं। वहीं 164 बूथों को भी चिह्नित किया गया है। जहां पूर्व में मतदान के दौरान विवाद हो चुका है तथा सौ से अधिक मतदान केंद्र भी अतिसंवेदनशील के रुप में दर्ज है। लोकसभा चुनाव को शांति पूवर्क संपन्न कराने की जिम्मेदारी पुलिस विभाग के कंधे पर है। पुलिस अधिकारी अपनी योजना को मूर्त रुप देने में जुट गए है। एसपी संतोष सिंह ने जिले में मतदान के पूर्व ही दो कंपनी सीआरपीएफ के लिए प्रस्ताव भेजा था। गुरुवार को गैर जनपद से दो कंपनी सीआरपीएफ के जवान जिले में पहुंचे। जिन्हे बलुआ स्थित एक निजी कालेज में रुकने की व्यवस्था की गई है। एसपी संतोष सिंह ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर जिले में दो कंपनी सीआरपीएफ के जवान पहुंच चुके है। जिन्हें ठहरने व तैनाती के लिए प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें