फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुरखा गांव निवासी युवक की शुक्रवार की रात दुर्घटना में जनौली गांव के समीप मौत हो गई। युवक धीना बाजार किसी काम से गया था और रात में वापस लौट रहा था। सुबह टहलने निकले लोगों ने युवक को मृत हाल में देखा तो भौचक रह गए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जमुरखा गांव निवासी प्रमोद कुशवाहा (28) पिकअप चलाता था और कमालपुर बाजार में पशु आहार की आपूर्ति करता था। शुक्रवार को वह बाइक लेकर किसी काम से धीना बाजार गया था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता हुई। परिवार वालों ने फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। परिवार वालों ने परिचितों को फोन किया लेकिन प्रमोद का पता नहीं चला। उधर कमालपुर धीना मार्ग पर ग्रामीण सुबह टहलने निकले तो जनौली गंाव के समीप एक युवक मृत दिखा। समीप में ही पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी। युवक के सिर और जबड़े में चोट के निशान थे। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखी थी और रात में बाइक अनियंत्रित हेकर पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। चोट लगने की वजह से युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के आधार पर युवक की पहचान की और परिवार वालों को सूचित किया। बाद में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। प्रमोद की पत्नी रानी देवी का बुरा हाल था। प्रमोद का एक बेटी शिवान्या(03) और एक सात माह का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें