चंदौली। क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने शुक्रवार की भोर में पीडीडीयू नगर जीटीआर ब्रिज के पास से 25 हजार के इनामी आरोपी जितेंद्र चौहान और उसके सहयोगी सोनू मिस्त्री को पकड़ा। पुलिस को उनकी निशानदेही के आधार पर चोरी की चार बाइकें भी बरामद की। इसका खुलासा शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी संतोष सिंह ने किया। बताया कि आरोपी जितेंद्र चौहान पिछले दिनों एक ढ़ाबे पर फायरिंग करके फरार हो गया था। पकड़ा गया 25 हजार का इनामी बदमाश अलीनगर निवासी जितेंद्र चौहान पर कई जनपदों में मुकदमें दर्ज हैं । वहीं उसके सहयोगी भभुआ बिहार निवासी सोनू मिस्त्री पर भी अलीनगर और मुगलसराय में मुकदमा दर्ज है।
अलीनगर स्थित एक ढ़ाबे पर फयरिंग करने के बाद जितेंद्र मौके से फरार हो गया था। जिसकी धर पकड़ के लिए क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। जो शुक्रवार की भोर में जीटीआर ब्रिज के पास जांच के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गिरफ्तारी करने वाली में स्वाट प्रभारी सत्येंद्र यादव के अलावा स्थानीय पुलिस टीम ने भी सहयोग किया।