चकिया। कोतवाली क्षेत्र के सोनहुल गांव के पास चकिया-मुगलसराय मार्ग पर तेज रफ्तार टाटा सूमो ड्राईवर को झपकी लगने के कारण सड़क के किनारे नीम के पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में कोतवाली क्षेत्र के दिरेहूँ गांव के एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। घायलों को चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
दिरेहूँ गांव के एक ही परिवार के लोग लेवा मोड़ के पास किसी गांव में शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए गए थे। जहां से टाटा सूमो से वापस आ रहे थे कि बुधवार की दोपहर तीन बजे सोनहुल गांव के पास ड्राइवर को झपकी आ गई और अनियंत्रित होकर गाड़ी सड़क के किनारेनीम के पेड़ से टकरा गई। इसमें सूमो सवार बृजेश (25), मितू (16), अंशिका (12), शशिकला (14), अजय (14), मुन्नीलाल (45), जूली (12) घायल हो गए। घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। दुर्घटना की सूचना पर सीओ कुंवर प्रभात सिंह तथा कोतवाल अश्वनी चतुर्वेदी ने भी अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना।