फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने शादी का झांसा देकर छात्रा से किया बलात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक पर बलात्कार की कोशिश का आरोप
विज्ञापन

केमरी (रामपुर)।
क्षेत्र में एक शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि विरोध करने पर अपहरण की भी कोशिश की गई। पुलिस ने निजी स्कूल के शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

केमरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा गांव के एक निजी स्कूल में 11वीं में पढ़ती है। छात्रा का आरोप है कि उसी स्कूल में पढ़ाने वाला शिक्षक उस पर बुरी नियत रखता था। वह जब कापी चेक कराने जाती तो शिक्षक उससे अश्लील हरकत करता था। आरोप है कि शिक्षक ने उससे नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की। उससे दुष्कर्म की भी कोशिश की गई। शिक्षक की हरकतों के कारण उसने कुछ समय से स्कूल जाना ही बंद कर दिया। तहरीर के मुताबिक सात मई को वह अपने घर में सो रही थी। रात करीब 11 बजे शिक्षक अपने बहनोई के साथ उसके घर में घुस गया और उसका जबरन अपहरण करने का प्रयास करने लगा। उसके द्वारा विरोध करने पर उसके माता-पिता भी जाग गए और परिजनों ने किसी तरह उसके चुंगल से बचाया। वह जाते हुए जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके तहकीकात शुरु कर दी है। थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में स्कूल के प्रबंधन ने शिक्षक को स्कूल से निकाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें