फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवन विभाग ने 33 ओवलोड वाहनों को किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। ओवलोड वाहनों का आवागमन रोकने के लिए उप संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने हाईवे पर विशेष अभियान चलाते हुए 35 ट्रकों को पकड़ा। इसमें 33 वाहनों को सीज कर दिया गया जबकि दो का चालान काटा गया। पकड़े गए वाहनों से साढ़े सात लाख रुपये की राजस्व वसूली भी की गई। वाहनों पर 25 से 35 टन ओवरलोड पाया गया।
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों पर सख्ती संबंधी शासन के आदेश का असर नजर आने लगा है। परिवहन विभाग की टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में उप संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने रविवार की रात्रि और सोमवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 35 ओवर लोड वाहनों को पकड़ा। इसमें चार वाहनों पर गिट्टी, एक पर ईंट और शेष पर बालू लदा हुआ था। इस दौरान 33 वाहनों को जहां सीज कर दिया गया वहीं दो का चालान करते हुए साढ़े सात लाख रुपये की वसूली की गई। हाईवे पेट्रोलिंग की टीम ने भी अभियान में विभाग का सहयोग किया। एआरटीओ प्रवर्तन दल प्रथम विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि ओवलोड वाहनों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए रात्रि गश्त भी बढ़ा दी गई है। कर्मचारियों की कमी से समस्या आ रही है लेकिन कार्रवाई जारी है। परिवहन विभाग की टीम दो से तीन चरणों में चौबीस घंटे ओवरलोड वाहनों पर नजर रखे हुए हैं। अभियान में एआरटीओ प्रवर्तन दल द्वितीय आरके सरोज सहित विभागीय कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें