फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के घर से चोरो ने उड़ाए लाखों रुपये मूल्य के गहने

विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन

विज्ञापन
बबुरी। थाना क्षेत्र के मवइया गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने सिपाही के घर में घुस कर आठ लाख रुपये मूल्य के गहने और कीमती कपड़े चुरा लिए। सुबह चोरी का पता चला तो पीड़ित ने तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिसकर्मी के घर इतनी बड़ी चोरी की घटना से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन

मवइया गांव निवासी अब्दुल्ला सोनभद्र में पुलिस लाइन में ड्राइवर के पद पर तैनात है। सिपाही के लड़के मुंबई में रहते हैं। घर में पत्नी आसमा बेगम और बहू नजमा आदि थे। शनिवार की रात आसमां बेगम और बहू नजमा बेगम घर में सो रही थी। आधी रात के बाद चोर घर के बाहरी दीवार में बने खिड़की के ग्रिल तोड़ कर अंदर घुस गए। चोरों ने अंदर रखे आलमारी, अटैची और बेड के नीचे रखे बक्से को तोड़ कर उसमें सोने चांदी के गहने आदि चुरा लिए। सुबह सात बजे नजमा बेगम ने कमरे का ताला खोला तो बक्सा आदि टूूटा देख कर चोरी का पता चला। उसने अपने पति अब्दुल्ला को भी सूचित किया। सूचना पाकर अब्दुल्ला ने सौ नंबर डायल कर पुलिस को सूचित किया। अब्दुल्ला ने बताया कि चोरों ने सोने का हार, सोने की तीन सिकड़ी,सोने की 08 चूड़ी, सोने की चार अंगूठी, सोने की छह लेडीज अंगूठी, कान की बाली, झाला, नथिया, मांगटीका, चांदी की पैजनी, करधनी, पायल तथा कीमती कपड़े आदि चोरी हुए हैं। छानबीन करने पर कीमती कपड़ों से भरी अटैची पास के सरसों के खेत में तोड़कर फेंका मिला। पुलिस ने फिगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड टीम के साथ जांच पड़ताल की। हालांकि कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें