फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सरपंच पर 16 लाख रुपये के गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सरपंच पर 16 लाख रुपये के गबन का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रामपुरा थाना पुलिस ने गांव चांदावास के पूर्व सरपंच ने खिलाफ बोगस बिल बनाकर करीब 16 लाख रुपये के गबन का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला रेवाड़ी के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की शिकायत पर दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई सतबीर ने बताया कि ग्रामीण सरजीत ने सीएम विंडो पर पूर्व सरपंच सतीश के खिलाफ बोगस बिल बनाकर गलियां का निर्माण दिखाया था, लेकिन धरातल पर न तो गलियों का निर्माण कराया गया था और न ही अन्य विकास कार्य कराए गए। ग्रामीण की शिकायत के आधार पर पंचायत विभाग की ओर से जांच कराई गई, जिसमें सरपंच को दोषी पाया गया। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि पंचायत विभाग के अधिकारी की जांच में पूर्व सरपंच को 16 लाख 91 हजार सात सौ अठारह रुपये के गबन का दोषी पाया गया था। उल्लेखनीय है कि सतीश वर्ष 2010 से 2015 तक गांव चांदावास के सरपंच का पदभार था। पुलिस ने मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें