फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने देवर पर लगाया दुराचार का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चकिया (ब्यूरो) । कोतवाली क्षेत्र के पर्वतीय वन क्षेत्र में स्थित एक गांव में 30 वर्षीय विवाहिता ने अपने चचेरे देवर पर 14 नवम्बर की रात दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर सोमवार को चकिया कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में विवाहिता ने बताया उसके चचेरे श्वसुर का पुत्र अजीत जो पेशे से ट्रक ड्राईवर है । बीते 14 नवंबर की रात उसे घर में अकेला पाकर उसके साथ दुराचार किया। बाद में पीड़िता ने घटना की आपबीती मुम्बई में रह रहे अपने पति को बताई । 19 नवंबर को पति के गांव पहुंचने के बाद पीड़िता ने चकिया कोतवाली पहुंचकर घटना के बाबत लिखित तहरीर दी । कोतवाल अरविन्द सिंह सिसौदिया ने बताया कि तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें