उड़ीसा से गुड़गांव ले जाए जा रहे 50 किलो गांजा को रविवार की सुबह जांच
के दौरान प्लेटफार्म संख्या तीन और चार के फुट ओवर ब्रिज के समीप से राजकीय
रेलवे पुलिस को बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई।
गांजे के साथ
एक व्यक्ति भी गिरफ्तार किया गया है जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे।
गांजा लेकर युवक भुवनेश्वर राजधानी से मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर उतरा और
दूसरी ट्रेन से गुड़गांव जाने की फिराक में था कि पकड़ लिया गया। पकड़ा
गया युवक पश्चिम बंगाल के नाडिया जिले के पलासी गांव का निवासी बताया गया
है। बरामद गांजा तीन ट्राली बैग और एक छोटे बैग में पालीथिन में पैक कर
रखा गया था। बरामद गांजे की कीमत करीब छह लाख रुपये बताई गई है।
आरोपी को
जेल भेज दिया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर त्रिपुरारी पांडेय मय हमराहियों
रविवार की सुबह प्लेटफार्म पर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की तलाश कर
रहे थे।
प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर जांच करने के पश्चात जब वे फुट ओवर
ब्रिज से प्लेटफार्म संख्या तीन और चार पर उतरे, तो तीन ट्राली बैग और एक
छोटे बैग के साथ तीन युवक संदिग्ध हाल में बैठे दिखाई दिए।