फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ हाल में विवाहिता जल, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र के टांडाकला गांव में मंगलवार की सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में आग लगने से विवाहिता झुलस गई। घटना के बाद आनन फानन में परिवार वाले वाराणसी स्थित शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बलुआ थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायकेवालों की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

मुस्तफाबाद चौबेपुर निवासी छेदी निषाद की पुत्री गुड़िया की शादी वर्ष 2014 को टांडाकला निवासी सिकंदर निषाद के पुत्र शिवनारायण निषाद (27) से हुई थी। एक माह पूर्व गुड़िया मायके चल गई थी। सेमवार की शाम को वह अपने ससुराल पहुंची। रात को किसी बात को लेकर पति और पत्नी में विवाद हो गया। मंगलवार की सुबह विवाहिता रहस्यमय परिस्थितियों में आग लगने से बुरी तरह से झुलस गई। आनन फानन में परिवार वाले गुड़िया को इलाज के लिए शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा वाराणसी में भर्ती कराया। जहॉ इलाज के दौरान गुड़िया की मौत हो गयी। मौत की सूचना पर चौकी प्रभारी मारूफपुर संजय सिंह मण्डलीय चिकित्सालय कबीरचौरा पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद मृतका गुड़िया के मायके वालों से मिली तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर व एक अन्य खिलाफ मुकदमा दहेज हत्या का दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पति शिवनारायण निषाद को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें