सैयदराजा(ब्यूरो)। प्रभागीय वनाधिकारी गोपाल ओझा के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने गुरुवार को एनएच पर तीन ट्रकों को अवैध रुप मार्बल लदा होने पर जब्त कर लिया। पकड़े गए वाहनों को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजिकृत करके सीज कर दिया गया।
वन दरोगा राजेश तिवारी ने बताया कि राजस्थान से मार्बल लेकर आने वाले ट्रक आगरा सीमा पर वन विभाग से अभिवहन पास न लेकर चोरी छुपे सीमा पार कर जाते हैं। गुरुवार को बगही वन विभाग चौकी पर चेकिंग के दौरान कागजात मांगने पर मार्बल लदे ट्रक के चालक अपने वाहनों को लेकर भागने लगे। जिन्हें कुछ जाने पर ही घेरेबंदी करके पकड़ लिया गया। वन विभाग के अधिकारियो ने तीनो मार्बल लदे ट्रकों को सीज कर दिया गया।चेकिंग टीम में संतोष राय, दिलीप गुप्ता आदि वन कर्मी मौजूद रहे।