इलिया। लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर सीआपीएफ व सुरक्षा बल के जवानों ने इलिया थाने की पुलिस के साथ क्षेत्र के कई गांवों में रूट मार्च निकाला। पुलिस टीम ने इलिया कस्बा सहित कलानी, जिगना, बेन तियरी, माल्दह, भुड़कुड़ा, बटवा, कुशहा,खखड़ा, बरियारपुर आदि गांवों में फ्लैग मार्च कर क्षेत्रीय जनों को शांति का संदेश दिया। साथ ही लोगों से निर्भीक होकर मतदान किए जाने की अपील की।
सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने लोगों से कहा कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने खुराफाती तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि ऐसे लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। रूट मार्च में थाना प्रभारी संतोष राय, चौकी इंचार्ज इलिया विवेक कुमार तिवारी, सीआरपीके डिप्टी कमांडेंट आरपी सिंह सहित फोर्स के जवान व भारी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे।