फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में युवक की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में होली के मौके पर संदिग्ध हाल में एक युवक की मौत हो गई वहीं छत से गिरने के कारण एक चिकित्सक की जान चली गई। इस घटना से मृतकों के परिवार वालों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक शराब के सेवन का आदी था। होली पर अधिक शराब पीने के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

नियामताबाद संवाददाता के अनुसार अलीनगर थाना अंतर्गत परशुरामपुर निवासी प्रवीर उर्फ उत्तम कुमार (30) पुत्र स्वर्गीय दिलीप दत्ता अकेले रहता था। बताया जा रहा है कि होली पर दोस्तों संग बाजार से शराब खरीद कर पी और नशे में अचेत होकर नाली के पास गिर गया। काफी देर तक होश में न आने पर लोगों को चिंता हुई। उसे उठाकर पूर्व मध्य रेलवे लोको मंडलीय चिकित्सालय ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच किसी ने जहरीली शराब पीने से युवक की मौत की अफवाह फैला दी। इससे इलाके में खलबली मच गई। हालांकि साथ पीने वाले स्वस्थ हैं। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि शव को पास्टमार्टम के लिए भेजा गया है। िरिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत शराब पीने से हुई थी या कोई अन्य कारण है।
चहनियां संवाददाता के अनुसार बलुआ थाना अंतर्गत कैलावर गांव में गुरुवार को छत से गिरने से डॉ. एके मंडल (52) की मौत हो गई। वे छत पर पर कपड़ा फ़ैलाने गए थे। बंगाल के रहने वाले डॉ. एके मंडल लंबे समय से डिस्पेंसरी संचालित करते थे। गुरुवार को दोपहर में स्नान के बाद छत पर कपड़ा फैलने गए। यहां आंगन में पटरा के सहारे दूसरे छोर पर जा रहे थे। इसी बीच पैर फिसलने से नीचे गिर गए और चोट लगने से मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पत्नी चित्रा मंडल और दोनों पुत्र अंजन और संदीप का रो-रो कर हाल बेहाल हे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें