फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के कटकर चाट विक्रेता की मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के पीथापुर गांव में शुक्रवार की सुबह रेलवे लाइन जा रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा शव की शिनाख्त के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी रामाश्रय राजभर के चार पुत्रों अशोक, संतोष, बिंदू और राकेश में अशोक (32) सबसे बड़ा था। वह तुलसी आश्रम कस्बा में चाट समोसा बेचकर परिवार की परवरिश करता था। शुक्रवार को सुबह वह शौच के लिए रेलवे लाइन के किनारे गया था। उसी समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे लाइन की ओर गए कुछ ग्रामीणों ने उसे पहचान कर उसके परिजनों को सूचित किया। उसकी मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अशोक को छह पुत्री खुशबू (9) , शिवानी (8), शिवगंगे (5), आशू (4), अश्वनी (2) और दिपाली एक वर्ष हैं। पति की मौत के पत्नी लक्ष्मीना देवी सहित माता बिंदा देवी, पिता और भाईयों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें