फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर वसूले 14 लाख, तीन ट्रैक्टर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। उपजिलाधिकारी आशीष कुमार के निर्देश पर तहसीलदार नुपूर सिंह और नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी ने शनिवार को अभियान चलाकर 14 लाख की विभिन्न देय की नगदी वसूली की। साथ ही तीन ट्रैक्टर भी जब्त कर लिए। तहसील प्रशासन के वसूली अभियान से बकाएदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

वसूली अभियान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश के तहत एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने क्षेत्र के कई गांवों में अमीनों के साथ अभियान चलाकर 14 लाख की वसूली की। इनमें विद्युत बकाए का एक लाख, रायल्टी के चार लाख, व्यापार कर के पांच लाख सहित अन्य विविध करों की वसूली शामिल रही। अधिकारियों ने कर न चुका पाने की दशा में तीन बकाएदारों के ट्रैक्टर सीज कर दिए। अभियान के दौरान एक बकाएदार द्वारा अमीनों के साथ दुर्व्यवहार करने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई। तहसीलदार नुपूर सिंह ने बताया कि वसूली में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। वसूली में लापरवाही बरतने पर दो अमीनों को प्रतिकूल प्रविष्टी और एक अमीन का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। वसूली अभियान में रोहित सिंह, बिहारी यादव, तेरसू राम, आदित्यनारायण सिंह, राजेश श्रीवास्तव, राजकुमार यादव, धीरेंद्र प्रताप सिंह, नायब यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें