फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्डर, पटिया लदी ट्रक को वन विभाग किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिकारगंज। काशी वन्य जीव प्रभाग के चंद्रप्रभा रेंज के ललमनियां पहाड़ी से अवैध खनन का पटिया, बोल्डर लादकर जा रही ट्रक को रविवार की देर रात वन विभाग की टीम ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया। वही ट्रक ड्राईवर एवं खलासी को गिरफ्तार कर वन अधिनियम की विभिन्न धाराओ में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार को चकिया रेंजर तथा चंद्रप्रभा रेंजर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ललमनियां पहाड़ी से अवैध खनन का पत्थर, बोल्डर, पटिया लादकर ट्रक चकिया की ओर आ रहा है। इस सूचना पर दोनो रेंजरो ने अपनी टीम के साथ छापा मारकर भाग रही ट्रक को अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना मोड़ के पास पकड़ लिया तथा चकिया रेंज में लाकर सीज कर दिया। इस कार्यवाही में ड्राईवर एवं खलासी को गिरफ्तार कर वन विभाग की विभिन्न धाराओ में जेल भेज दिया। छापेमारी में चकिया रेंजर ताराशंकर यादव, चंद्रप्रभा रेंजर रविशंकर शुक्ला, वन दरोगा आनंद दूबे, छविनाथ त्रिपाठी, फारेस्ट गार्ड रामअशीष, योगेंद्र सहित तमाम वन कर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें