फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर मे घुसे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के कम्हरियां गांव में मंगलवार की रात लगभग 11 बजे चोरी की नीयत से घर में घुसे एक चोर को ग्रामीणों द्वारा पकड़ कर धुनाई करने के वाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। पूछताछ के दौरान उसने चोरी करने की बात मानी। बताया कि वह गाजीपुर जिले के जमानियां का रहने वाला है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात कम्हरियां गांव निवासी रामराज पांडेय के घर के लोग खाना खाने के बाद मकान की तीसरी मंजिल पर सोने चले गए। तभी घर में खटपट होने पर रामराज पांडेय की बहू अपने कमरे में गई तो एक युवक दिखा। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। परिवार वालों द्वारा सौ नंबर को सूचना दी गई। लेकिन दो बार फोन करने के बाद भी डायल 100 पुलिस का मौके पर न पहुंचना ग्रामीणों में चर्चा का बिषय बना रहा। करीब एक घंटे बाद कंदवा थाना के पैंथर दस्ता द्वारा ग्रामीणों के चंगुल से चोर को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बुधवार को आवश्यक कार्यवाही के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें