फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम दस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलेंडरों से गैस चोरी करने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन

गोदाम से तीन लोगों को 55 सिलेंडरों के साथ पकड़ा
रायपुररानी।
अवैध कारोबार करने वाले असामाजिक तत्वों पर सीएम फ्लाइंग की छापामारी वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सीएम फ्लाइंग और खुफिया विभाग के संयुक्त अभियान में टीम ने गैस गोदामों पर दबिश दी। फ्लाइंग ने गोदाम से तीन लोगों को 55 सिलेंडरों के साथ पकड़ा। इनमें से 45 सिलेंडर खाली और 10 सिलेंडर सील बंद थे। पकड़े गये तीनों युवकों ने टीम के सामने कबूला कि वह एक सिलेंडर से डेढ़ से दो किलो तक गैस निकालते हैं। दस्ते ने मौके पर स्थानीय पुलिस के अधिकारी, मापतोल विभाग के अधिकारी, खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार को बुलाकर सभी सिलेंडरों की जांच कराई। सील बंद सिलेंडरों में से करीब एक से तीन किलो गैस कम पाई गई और युवकों के पास से गैस निकालने वाली 2 पिन भी मिली। टीम के अधिकारी ने गैस के 55 सिलेंडरों से भरी गाड़ी व सिलेंडरों की होम डिलीवरी करने वाले तीन युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। रायपुररानी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें