फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वेंडरों के खिलाफ चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। रेलवे सुरक्षा बल मुगलसराय पोस्ट ने गुरुवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान में बीस अवैध वेंडर पकड़े गए, इनसे चालीस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान से अवैध वेंडरों में खलबली की स्थिति रही।
विज्ञापन

स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बलों के अभियान चलाने के बावजूद अवैध वेंडिंग का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्टेशन निदेशक के नेतृत्व में आए दिन विभिन्न ट्रेनों के पेेंट्रीकार की जांच कर जुर्माना वसूला जाता है लेकिन स्टेशन पर खुले आम हो रहे अवैध वेंडिंग का खेल वे भी नहीं देख पाते हैं। लगातार अवैध वेंडिंग की शिकायत के मद्देनजर पोस्ट निरीक्षक वीएन मिश्र के नेतृत्व में आरपीएफ उपनिरीक्षक राजीव कुमार की टीम ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाया। विभिन्न प्लेटफार्म और ट्रेनों में जांच पड़ताल के दौरान बीस अवैध वेंडर धराए। इनसे प्रति वेंडर दो हजार रुपये का जुर्माना के हिसाब से चालीस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान से अवैध वेंडरों में खलबली की स्थिति और वे अभियान चलते ही स्टेशन से गायब हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें