सैयदराजा कोतवाली में तैनात दिवान के घर से ट्रकों से निकाले गये 16 बैटरी व पांच तिरपाल पाए गये। जिसके आधार पर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने तत्काल दिवान जितेंद्र सिंह को निलम्बित कर दिया।
थाने के द्वारा पकड़े गये वाहनों से बैटरी व ट्रकों के नये टायर, तिरपाल आदि खडे-खडे वाहनों से गायब हो जाते है। इसकी शिकायत कोई भी वाहन स्वामी करता रह जाता है। उसके बात को पुलिस पूरी तरह से नजर अंदाज कर देती है। कुछ इस प्रकार की शिकायत पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को मिली। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने जांच के लिए सीओ सकलडीहा को मौके पर भेजा। जिसमें थाने पर तैनात दिवान के आवास से 16 बैटरी व पांच तिरपाल मिला। इन समानों का जीडी पर कहीं भी बरामदगी दर्ज नहीं था। जिसके आधार पर पुलिस अधीक्षक ने दिवान को निलम्बित करते हुए इनके खिलाफ जांच बैठा दिया। इसकी जानकारी देते हुए एसपी संतोष सिंह ने बताया कि कई दिनों से वाहन स्वामियों द्वारा यह शिकायत मिल रही थी कि थानों के द्वारा वाहनों के पकड़े जाने के बाद वाहनों से बैटरी व तिरपाल, टूल बाक्स आदि निकाल लिए जाते है। जिसकी शिकायत करने पर पुलिस उन्हे उल्टा सीधा सुना कर भगा देती है। वाहन स्वामियों के शिकायत पर जांच कराई गई। दिवान के आवास से बैटरी मिली है। जिसके आधार पर निलम्बित करते हुए अन्य जांच कराई जा रही है।