दुलहीपुर । मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत एक गांव में सोमवार की सुबह युवक ने गांव के ही किशोरी से छेड़खानी की। किशोरी ने शोर मचाया तो युवक भाग निकला। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी सोमवार की सुबह मवेशियों को चारा दे रही थी। इसी बीच पड़ोस के ही मनबढ़ युवक ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। किशोरी ने शोर मचाया तो परिवार वालों के साथ आस पास के लोग भी जुट गए। लोगों को पास आता देख युवक भाग निकला। परिवार वालों ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार पहले भी युवक ने गांव के ही एक किशोरी से छेड़खानी की थी। इस संबंध में कोतवाली पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर युवक के गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।