फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत पर धमकी टीम, हड़कंप 1

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय के वार्ड नंबर पंद्रह कोट स्थित तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर मंगलवार की शाम तहसीलदार गुलाब चंद्रा राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दो तालाबों के निरीक्षण में अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद लेखपालों को तत्काल पैमाइश कराने और अतिक्रमणकारियों के विरुद्घ भू माफिया एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराने को कहा गया। प्रशासनिक टीम को देख अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

सदर तहसीलदार गुलाब चंद्रा को सूचना मिली कि कुछ लोग कोट स्थित तालाबों पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण करा रहे हैं। तब तहसीलदार लेखपालों संग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने नजरी नक्शे के जरिए तालाबों की भूमि का अवलोकन किया। इस दौरान अराजी नंबर 239 और 1090 का निरीक्षण किया गया। जिसमें यह साफ हो गया कि तालाब की जमीन पर कुछ लोग अवैध रूप से काबिज हो गए हैं। तहसीलदार ने लेखपालों को दोनों तालाबों की पैमाइश कराकर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। कहा कि जितने भी लोग तालाब की भूमि पर कब्जा जमाए बैठे हैं उनको चिन्हित करें। ऐसे लोगों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर भू माफिया एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने बताया कि नगर में जितने भी तालाब हैं उनकी पैमाइश कराई जा रही है। अतिक्रमणकारियों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही तालाबों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। बताया कि सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए शासन स्तर से कड़े निर्देश प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें