फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्डर लदे ट्रैक्टर को एसडीएम ने किया सीज 19-46-55

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के सोनहुल गांव के पास से सोमवार की रात उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने अवैध खनन का बोल्डर लदे टैऊक्टर को कब्जे में ले लिया। बोल्डर लदे ट्रैक्टर को पुलिस के सहयोग से तहसील परिसर में खड़ा कर सीज कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

चकिया के पास पहाड़ियों से रात में अवैध ढंग से पत्थरों का खनन कर उसे गांवों तक पहुंचाया जाता है। कोतवाली क्षेत्र के सोनहुल गांव के पास सोमवार की रात बिना नंबर ट्रैक्टर पर बोल्डर लादकर जा रहा था। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने ट्रैक्टर को रोक कर कागजात दिखाने को कहा। चालक कागजात दिखाने के नाम पर अपनी सीट से नीचे उतरा और मौका पाकर चालक वहां से भाग निकला। इस पर एसडीएम ने बोल्डर को अवैध खनन मानते हुए कब्जे में ले लिया सीज कर दिया। एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर पत्थर खनन माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें