फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में जलकर गृहस्थी का सामान खाक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आग में जलकर गृहस्थी का सामान जला
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा गांव में मंगलवार की देर रात आग लग जाने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। अगलगी की घटना से भुक्तभोगी का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी बादल कुशवाहा के कच्चे मकान में रात को अचानक आग लग गई। इससे घर में रखा हजारों रुपये मूल्य का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद परिजनों ने खुद को बचाते हुए किसी प्रकार घर में बंधी गाय को बाहर निकालकर उसकी भी जान बचाई। बताया जाता है कि बादल ने गाय को ठंड से बचाने के लिए अलाव जलाया था। इसके बाद घर के सदस्य सोने चले गए। रात में अलाव से निकली चिंगारी से घर में आग लग गई। आग से घर में रखा भूसा, अनाज, बिस्तर चारपाई सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने पानी डालकर किसी प्रकार आग पर काबू किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें