फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी शराब व बीयर की पेटी संग तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। शराब तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत अलीनगर पुलिस ने सोमवार की देर रात गश्त के दौरान गोधना हाइवे चौराहे के पास एक सेंट्रो कार से 144 बोतल शराब व एक पेटी बीयर बरामद की। इस दौरान पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अश्विनी चतुर्वेदी ने बताया कि गोधना हाइवे चौराहे के पास वाहनों की जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तस्कर एक कार से भारी मात्रा में शराब लेकर बिहार की ओर जाने वाले हैं। कुछ देर बाद पुलिस को वाराणसी की ओर से एक सेंट्रो कार आती दिखी। पुलिस ने कार के चालक को रुकने का इशारा किया तो वह तेजी से कार लेकर भागने लगा। इसपर पुलिस ने कुछ दूर पीछा कर कार को पकड़ लिया। कार की जांच किए जाने पर उसमें 144 बोतल अंग्रेजी शराब व एक पेटी बीयर बरामद हुई। कार में चालक सहित तीन तस्कर भी पकड़े गए। पुलिस तस्करों व कार को थाने लाकर अगली कार्रवाई में जुट गई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्करों में बिहार के बक्सर जिले के नावानगर थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी दीपू कुमार, राहुल कुमार व सुनील कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें