फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। क्षेत्र के पड़या गांव के समीप रविवार को चंदौली-बबुरी मार्ग पर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। यह देख आसपास के लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। लेकिन वाहन चालक मौके से अपने वाहन को लेकर आगे निकल गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के नकटी गांव निवासी नंदू यादव (58) दूध बेचने का कारोबार करते थे। रविवार की सुबह वह नगर में दूध बेचने के बाद वापस अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चंदौली-बबुरी मार्ग पर पड़या गांव के समीप तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार नीचे गिर पड़ा और स्कार्पियो उसे रौंदते हुए आगे निकल गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मंच गया है। वहीं लोगों में भी नाराजगी व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि सड़क के नवनिर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था द्वारा बीच सड़क पर जगह जगह गिट्टी गिराया गया है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें