फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाट्सएप पर अश्लील फोटो शेयर करने वाला युवक गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ हुई अश्लील हरकत के बाद खींची गई फोटो को वाट्सएप पर शेयर करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस अब जिन्होंने फोटो आगे शेयर किया है उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दस जून को नाबालिग के साथ हुई अश्लील हरकत व मारपीट के मामले में अभी तनाव बरकरार है। वहीं इस प्रकरण में एक युवक ने पीड़ित किशोरी की अश्लील फोटो शेयर कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है जिन्होंने फोटो को दूसरे वाट्सएप ग्रुपों में शेयर किया हो। सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि वाट्सएप पर किशोरी की फोटो शेयर करने के आरोप में हसीब नामक युवक को पकड़कर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरे युवकों की तलाश भी की जा रही है जिन्होंने इसे और आगे शेयर किया होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें