स्पॉ सेंटर से तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के ब्रास मार्केट में एक स्पॉ सेंटर पर मंगलवार को सुरक्षा शाखा और मॉडल टाउन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर तीन महिलाओं और युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यहां पर अनैतिक कार्य होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने दोपहर के समय छापामार कार्रवाई कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दो माह के अंदर शहर व धारूहेड़ा में चार स्पॉ सेंटरों पर कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि हाल ही में ब्रास मार्केट में मुंबई केजीएन के नाम से एक स्पा सेंटर खुला है। स्पॉ सेंटर की संचालक मसाज की आड़ में वेश्यावृति का कार्य होता है। सूचना के बाद सुरक्षा शाखा व मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मिलकर स्पॉ पर दबिश दी। पुलिस टीम जब पहुंची तो स्पॉ सेंटर के अंदर एक युवक गया और कुछ समय इंतजार के बाद जब पुलिस ने छापा मारकर युवक को एक लड़की के साथ आपत्तिजनक अवस्था में काबू कर लिया। पुलिस ने स्पॉ सेंटर की संचालिका नीमराणा निवासी हकीम बी, यूपी के हमीरपुर की रहने वाली रेखा, एमपी के सतना निवासी शांति के अलावा ग्राहक नीमराणा निवासी दीपचंद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद टीम उन्हें अपने साथ लेकर मॉडल टाउन थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-----
दो माह में ताबड़तोड़ कार्रवाई
जिले में पहली बार स्पॉ सेंटर की आड़ में चलने वाले देह व्यापार के धंधे पर एसपी राजेश दुग्गल के आने के बाद कार्रवाई शुरू हुई थी। पुलिस ने सबसे पहले मई माह में रेवाड़ी में एक साथ 5 स्पा सेंटर पर रेड मारकर दर्जनों युवक व युवती को गिरफ्तार किया था। उसके बाद धारूहेड़ा में कई स्थानों पर दो बार रेड कर कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद तमाम स्पॉ सेंटर एक तरह से बंद हो गए थे। ब्रास मार्केट में मुंबई केजीएन के नाम से यह स्पॉ सेंटर हाल ही में खुला था, जिस पर नजर पड़ते ही आज उसमें भी छापामारी कर दी गई।