फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल लूट करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के सिसौरा पुलिया के समीप से मंगलवार की रात बाइक लूट की घटना का खुलासा हो गया है। बाइक लूटने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान अमड़ा पावर हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो भाग निकले। मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यही बदमाश कंदवा में पेट्रोल पंप पर तेल भराने के बाद असलहा लहराते हुए भाग निकले थे। भागे बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पत्र-प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्रनाथ ने बताया कि कंदवा में पिछले मंगलवार को सिसौरा पुलिया के समीप एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर धीना थाना के कमालपुर बाजार निवासी मुस्ताक अहमद की बाइक लूट ली थी और ककरैत की ओर भाग निकले थे। इसके पूर्व तीन बदमाश कंदवा पेट्रोल पंप पर तेल भराने के बाद असलहा लहराते हुए भाग निकले थे। पेट्रोल पंप से मिले वीडियो फुटेज के आधार बदमाशों की पहचान हो गई। बदमाशों की पहचान धीरज तिवारी, कृष्णा विश्वकर्मा व अभिषेक कुश्ववाहा के रूप में की गई। गुरुवार को कंदवा थाना प्रभारी अरुण दूबे वाहनों की जांच पड़ताल अमड़ा के समीप कर रहे थे। इसी बीच बिना नंबर के बाइक पर सवार होकर धीरज, कृष्णा और अभिषेक एक ही बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। कुछ आगे बढ़ने पर बाइक फिसल कर गिर गई और धीरज दब गया, जबकि दो भाग निकले। पुलिस ने धीरज को पकड़ कर पूछताछ की तो उसने बाइक लूट और तमंचा लहराने की बात स्वीकार कर ली। इसके निशानदेही पर एक बिना नंबर की टीवीएस मोटरसाइकिल, एक अदद 315 बोर का डबल बैरल तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ।
बदमाशों का नहीं है कोई पुराना रिकार्ड:
चंदौली। पुलिस पकड़ में आए बदमाश धीरज सहित तीनों आरोपितों का कोई अपराधिक रिकार्ड नहीं है। पुलिस को धीरज ने बताया कि अभी अपराध के क्षेत्र में इन तीनों ने कदम ही रखा था। असलहा आदि का इंतजाम बिहार से किया गया है। जबकि पहली घटना मोटरसाइकल लूट की तो वह भी बार्डर पर किया गया।
विज्ञापन

पुलिस की टीम में यह इनकी रही सहभागिता
चंदौली। कंदवा में पेट्रोल पंप संचालक को असलहे दिखाकर तेल भरवाने की जानकारी होने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखानी शुरु कर दी। स्थिति यह हो गयी कि स्वयं पुलिस अधीक्षक देर रात तक इन्ही ग्रामीण थानों के आस पास चक्रमण करना शुरु कर दिए। वहीं एसएसओ को दिशा निर्देश दिए। जिसके बाद अरुण कुमार दूबे प्रभारी निरीक्षक, उप निरीक्षक राधाकृष्ण, कांस्टेबल गणेशचंद्र व बृजेश यादव वाहनों की तलाशी ले रहे थे। उसी समय इन लोगों को सफलता मिली। टीम को पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपया पुरस्कार देने की घोषणा किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें