फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे वृद्ध की बाइक की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के सच्चा आश्रम के समीप सकलडीहा-चंदौली मार्ग पर सोमवार शाम सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे जहां वृद्ध सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं दुर्घटना के बाद बाइक के असंतुलित होकर पलटने से उसे चला रहा चालक भी जख्मी हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने 108 एंबुलेस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया जहां डाक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक सवार की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने वृद्ध के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

सकलडीहा के अंबेडकर बस्ती निवासी रामजी राम (60) सच्चा आश्रम के पास सड़क पार कर रहे थे। उसी समय अमिलाई गांव निवासी अजय कुमार (25) बाइक से किसी काम के लिए चंदौली जा रहा था। राहगीरों के अनुसार रामजी तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने 108 एंबुलेस को सूचना दी। सूचना के कुछ देर बाद पहुंची एंबुलेंस से बाइक सवार व वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। इस बीच सूचना मिलने पर वृद्ध के परिजन सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंच गए। मौत की जानकारी होने पर बुजुर्ग की पत्नी मंझरी (55) व पुत्र धर्मवीर, बल्लू, अजय कुमार, करन कुमार, छोटू और पुत्री रानी, रीमा व सीमा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें