फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात और मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। जहां एक हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
सोमवार की रात बाइक से अपने गांव चनहटा लौट रहे देवेंद्र बहादुर सिंह(55) हटिया के पास खड़ी ट्रक में भीड़ गए। हेलमेट नहीं पहने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आई। जिसके चलते मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं मंगलवार को लीलापुर के पास एनएच पर बेकाबू ट्रक ने दो रिक्शा ट्राली चालकों को रौंदते हुए बिहार की ओर निकल गया। ट्रक की चपेट में आने से बिसौरी निवासी चुल्हई प्रसाद(50) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरे मचिया निवासी मोहन(35) को भी गंभीर चोटें आई। जिसे गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। तीसरी घटना बनौली चट्टी गांव के समीप हुई। यहां मंगलवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें खुरुहूजा गांव निवासी रमेश यादव(40) गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि दूसरे बाइक सवार को हल्की चोटें आईं। रमेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


चंदौली। क्षेत्र के लीलापुर के पास मंगलवार की दोपहर बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बिसौरी निवासी चुल्हई प्रसाद की मौत से नाराज ग्रामीणों ने एनएच पर सड़क जाम कर दिया। शव को एनएच पर रख मुआवजे की मांग करने लगे। दोपहर एक बजे से करीब दो बजे तक एनएच के दोनों लेन पर आवागमन ठप रहा। सूचना के बाद मौके पर सदर और सैयदराजा थानों की पुलिस पहुंच गई। लेकिन ग्रामीणों ने शव देने से इंकार कर दिया। बाद में पहुंचे सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने किसी प्रकार लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जब जाकर जाम
बिसौरी निवासी चुल्हई प्रसाद व मचिया के मोहन मंगलवार की दोपहर रिक्सा ट्राली पर सब्जी लादकर एक साथ मुख्यालय की ओर आ रहे थे। लेकिन लीलापुर क्रासिंग के समीप हाईवे पार करते समय वाराणसी की ओर से तेज रफ्तार ट्रक दोनों के रिक्सा ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। इससे चुल्हई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोहन गंभीर रुप से घायल हो गए। परिवार के लोगों के साथ काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर शव और जगह-जगह बोल्डर रखकर सड़क जाम कर दिया। हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना के बाद सदर कोतवाली और सैयदराजा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े थे। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस में कहासुनी भी हुई। बाद में दो बजे के करीब सदर सीओ त्रिपुरारी पांडेय मौके पर पहुंच गए। उन्होने नाराज ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन सभी मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे। बाद में सीओ ने डीएम से से फोन पर वार्ता कराई। जिसके बाद नाराज ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। तक जाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद आवागमन सामान्य हुआ।
विज्ञापन


चंदौली। बिसौरी निवासी चुल्हई प्रसाद अपने परिवार का एक मात्र सहारा था। जो मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके परिवार में उसकी पत्नी नौरंगी(48), पुत्र गोविंदा( 28), गौतम(20), विधायक(18) और पुत्री सुंदरी(15) है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें