फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख से अधिक परिवार बिजली से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। जनपद में डेढ़ लाख परिवार अभी तक बिजली की सुविधा से वंचित हैं। जबकि 212 मजरों तक भी बिजली का करंट नहीं पहुंच सका है। यह आंकड़ा रूरल एक्टिवेशन कार्पोरेशन आफ इंडिया की ओर से एक साल पहले कराए गए सर्वे में सामने आया है। यह हाल तब है जब सरकार गांव-गांव और घर-घर बिजली उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं चला रही है।
सरकार की ओर से अक्तूबर 2018 तक सभी घरों तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतिकरण योजना और शत प्रतिशत लोगों को बिजली का कनेक्शन देने के लिए सौभाग्य योजना चलाई जा रही है। लेकिन रूरल एक्टिवेशन कार्पोरेशन आफ इंडिया के हाउस होल्ड सर्वे में जो आंकड़े निकलकर सामने आए हैं वह सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर दे रहे हैं। सर्वे के अनुसार जनपद में एक लाख 62 हजार 494 परिवार अभी विद्युत कनेक्शन से वंचित हैं। वहीं 212 मजरों में अभी तक विद्युतिकरण नहीं कराया जा सका है। और तो और 813 स्कूल, 62 चिकित्सालय, भी बिजली के लाभ से अछूते हैं। बचे हुए परिवारों और मजरों को रोशन करना विभाग के लिए एक चुनौती है वर्तमान में पावर फार आल स्कीम के तहत सभी घरों और छूटे मजरों में में बिजली कनेक्शन मुहैया कराने की कार्रवाई चल रही है। इसके लिए सरकार की ओर से निजी कंपनियो को धन भी जारी कर दिया गया है। एके शुक्ला, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत जिले में 13 हजार परिवारों को बिजली का कनेक्शन उपलब्ध करा दिया गया है। शीघ्र ही शत प्रतिशत परिवारों को योजना के आच्छादित कर दिया जाएगा। अभिषेक कुमार, एक्सईएन, सौभाग्य योजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें