मुगलसराय। अलीनगर थाना क्षेत्र के लौंदा गांव में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में दौरान पकड़े गए कमल राजभर से पुलिस मौके से फरार उसके तीन अन्य साथियों के राज उगलवा पाने में नाकाम रही है। घटना के बाद पुलिस ने बताया था कि तीन बदमाश मौके से फरार हो गए थे, पुलिस उन तीनों के बारे में कड़ाई से पूछताछ की लेकिन वे कौन लोग थे इसका पता नहीं चल सका।
मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे क्राइम ब्रांच और मुगलसराय कोतवाल शिवांनद मिश्रा की संयुक्त टीम ने अलीनगर थाना क्षेत्र के लौंदा गांव के पास से बाइक से गुजर रहे इनामिया बदमाश वीरेंद्र बेनवंशी को मुठभेड़ के बाद मार गिराया था। इस दौरान टीम ने बाइक पर उसके साथ बैठे कमल राजभर को पकड़ लिया था। टीम के अनुसार दूसरी बाइक पर भी तीन अन्य बदमाश भी रहे जो उस चकमा देकर भाग निकले थे। इसके बाद पुलिस ने कमल राजभर से अलीनगर थाने ले जाकर पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के अनुसार घटना के समय टीम ने वीरेन्द्र की बाइक को घेरा उस दौरान एक अन्य बाइक पर तीन लोग वहां से गुजर रहे थे। रास्ता सकरा होने के कारण बाइक सवार वहां से निकल गए। आशंका के आधार पर पूछताछ की गई कि कहीं वे बदमाशों के साथ तो नहीं थे। पकड़े गए बदमाश ने बताया कि उसके साथ विरेंद्र के अलावा कोई और नहीं था।
मुगलसराय (ब्यूरो)। क्राइम ब्रांच की टीम और कोतवाल शिवानंद्र मिश्रा से लौंदा गांव में बदमाशों से हुई मुठेभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाश कमल राजभर को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया । पुलिस ने कमल के विरुद्ध अलीनगर थाने में दो मुकदमे दर्ज जेल भेज दिया।