फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वेंडरों ने ब्रह्मपुत्र मेल के पेंट्रीकार मैनेजर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। सुरक्षा बलों के लाख प्रयास के बाद अवैध वेंडरों का आतंक खत्म नहीं हो रहा है। मंगलवार को मनबढ़ वेंडरों ने रेलवे स्टेशन के पश्चिम छोर में सिकटिया गेट के समीप डाउन ब्रह्मपुत्र मेल में चढ़ने का विरोध करने पर पेंट्रीकार मैनेजर को मारपीट कर जख्मी कर दिया। पेंट्रीकार के सहयोगी कर्मियों ने मैनेजर का प्राथमिक उपचार किया। इतनी बड़ी घटना के बाद भी आरपीएफ और जीआरपी अनजान बनी रही। पेंट्रीकार मैनेजर ने आनलाइन मुकदमा दर्ज कराया है।
दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही 14056 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय से साढ़े चार घंटे की देरी से मुगलसराय स्टेशन पहुंच रही थी। अप यार्ड में सिकटिया फाटक के समीप पौने चार बजे ट्रेन धीमी गति हुई तो पहले से नीचे तैनात अवैध वेंडरों की टोली ट्रेन पर चढ़ने लगी। इस पर पेंट्रीकार के कर्मियों ने विरोध किया। इसको लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ी तो अवैध वेंडर एकजुट होकर पेंट्रीकार में घुस गए और मैनेजर संजय सिंह की पिटाई शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर यात्री पहुंचे और उन्होंने भी विरोध किया तो अवैध वेंडर उतर कर भाग निकले। बाद में सहयोगियों ने संजय का प्राथमिक उपचार किया। वहीं संजय ने आनलाइन एफआईआर दर्जक राने की बात कही। इस संबंध में आरपीएफ के इंस्पेक्टर व्यंकटेश कुमार ने इस तरह कि किसी घटना से इनकार किया वहीं जीआरपी प्रभारी आरके सिंह ने भी इस तरह की किसी घटना से इनकार किया। बताया कि इस तरह की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

मुगलसराय(ब्यूरो)। मिर्जापुर से मुगलसराय के बीच पहले भी अवैध वेंडरों द्वारा मारपीट जैसी घटनाएं हुई है। एक सप्ताह पूर्व ही जीवनाथपुर रेलवे स्टेशन के समीप ब्रह्मपुत्र मेल में ही अवैध वेंडरों ने यात्रियों से मारपीट की थी। कंट्रोल के सूचना के बाद आरपीएफ सक्रिय हुई और स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर जांच पड़ताल हुई लेकिन वेंडर नहीं मिले। वे पूर्व में ही ट्रेन की धीमी गति होने पर उतर गए।
विज्ञापन

मुगलसराय(ब्यूरो)। सहायक वाणिज्य प्रबंधक द्वारा स्टेशन पर एक फूड स्टाल पर ताला जड़ने की घटना के बाद कैटरिंग इंस्पेक्टर विजय कुमार ने भी जांच अभियान चलाया और प्लेटफार्म संख्या एक पर जाने वाले रास्ते समीप स्थित एक स्टाल से 50 बोतल पानी बरामद की। बरामद पानी रेल नीर से इतर दूसरे ब्रांड की थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच की कार्रवाई लगातार चलेगी। नियम के विरुद्ध काम नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें