फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट का ताला तोड़ते हुए लोगों ने चोर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कैलाशपुरी स्थित एक मकान के गेट का शनिवार की रात ताला तोड़ते हुए लोगों ने एक चोर को धर दबोचा वहीं उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साएं लोगों ने पहले चोर की पिटाई की इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। भवन स्वामी से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोर के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।
विज्ञापन

शनिवार की रात लगभग ग्यारह बजे कैलाशपुरी क्षेत्र में सबकुछ सुनसान देख दो चोर डा. हरीश सिंह के मकान के गेट का ताला तोड़ने का प्रयास करने लगे । दरवाजे पर खट-खट की आवाज सुनकर परिवार वालों की नींद खुल गई। तभी सड़क से गुजर रहे मोहल्ले के कुछ लोगों ने दोनों व्यक्तियों को देख लिया । इसके बाद लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया लेकिन तब तक उसका दूसरा साथी मौके से भाग निकला । पूछताछ के बाद लोगों ने चोर की जमकर पिटाई कर और घटना की सूचना पुलिस को दे दी । भवन स्वामी के अनुसार चोर घर के गेट की राड काट चुके थे लेकिन तब तक पकड़े गए। कोतवाली लाकर पूछताछ के बाद चोर की पहचान बाबू साहनी निवासी सूजाबाद थाना रामनगर के तौर पर हुई। पुलिस ने बताया कि भवन स्वामी की तहरीर पर पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें